देश की खबरें | फरीदाबाद : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

फरीदाबाद, 23 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने मामले में पहले आरोपी को इस महीने के शुरुआत में गिरफ्तार किया था।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अशोक (18) और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि अशोक करीब सात महीने से आदर्श नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक दूर के रिश्तेदार के मकान में अपने भाई के साथ रह रहा था।

प्रवक्ता ने बताया कि मकान के भूतल पर पानी का आरओ संयंत्र है जहां आरोपी भाई के साथ काम करता था और वहीं पर सोता था जबकि ऊपरी मंजिल पर रिश्तेदार अपने परिवार के साथ रहते हैं।

उन्होंने बताया कि तहरीर के मुताबिक आरोपी और उसके बड़े भाई ने जून महीने में लडक़ी के साथ अवैध संबंध बनाए। लड़की के परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने सात जून 2024 को पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार थे और आठ अगस्त को पुलिस ने सह आरोपी और अशोक के भाई महाबीर को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को अशोक को आईएमटी बल्लबगढ़ से गिरफ्तार किया। प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट