देश की खबरें | शानदार: तीन साल पहले बंद होने के कगार पर पहुंचा स्कूल अब वैश्विक पुरस्कार की दौड़ में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले में 2022 में मात्र तीन विद्यार्थियों वाले एक सरकारी स्कूल का भविष्य अंधकारमय स्थिति में जा पहुंचा था और छात्र संख्या को देखते हुए प्राधिकारियों ने इसे बंद करने पर विचार करना शुरू कर दिया था।

पुणे, 19 जून महाराष्ट्र के पुणे जिले में 2022 में मात्र तीन विद्यार्थियों वाले एक सरकारी स्कूल का भविष्य अंधकारमय स्थिति में जा पहुंचा था और छात्र संख्या को देखते हुए प्राधिकारियों ने इसे बंद करने पर विचार करना शुरू कर दिया था।

लेकिन फिर यहां ऐसा बदलाव आया जो किसी ने सोचा नहीं था। खेड़ तहसील के जालिंदरनगर के इस जिला परिषद स्कूल में यह सब हुआ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक दत्तात्रय वारे के स्थानांतरण के बाद। कुछ विवाद के कारण उन्हें यहां स्थानांतरित किया गया था।

तीन साल बाद यह स्कूल वैश्विक तौर पर सुर्खियों में है, क्योंकि इसे प्रतिष्ठित 'वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज़' के सामुदायिक सहयोग श्रेणी में शीर्ष 10 दावेदारों में शामिल किया गया है।

गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध वारे, स्कूल में इस उल्लेखनीय बदलाव का आधार बने हैं और अब यहां 120 से अधिक छात्र हैं। उन्होंने कई अभिनव शिक्षण पद्धतियां शुरू की हैं, जिनमें ‘विषय मित्र’ प्रणाली भी शामिल है, जिसमें अलग-अलग उम्र के छात्र एक-दूसरे को पढ़ाते और सीखते हैं।

उन्होंने स्थानीय समुदाय के सक्रिय सहयोग से स्कूल के बुनियादी ढांचे का भी व्यापक तौर पर पुनरुद्धार किया। वारे ने इससे पहले शिरुर तहसील के वाबलवाड़ी में जिला परिषद स्कूल में अपने काम के लिए व्यापक तौर पर सराहना अर्जित की थी।

कड़ी साक्षात्कार प्रक्रिया और मूल्यांकन चरणों के बाद, जलिंदरनगर का जिला परिषद स्कूल अब ब्रिटेन स्थित टी4 एजुकेशन द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज़' प्रतियोगिता में शीर्ष 10 दावेदारों में शामिल है।

वारे ने बताया कि जलिंदरनगर जिला परिषद स्कूल देश का एकमात्र स्कूल है, जिसने सामुदायिक सहयोग की श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल की है।

वारे ने कहा कि उन्हें इस उपलब्धि के बारे में 18 जून को पता चला।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले चरण में इन 10 दावेदारों में से अंतिम विजेता का निर्धारण सार्वजनिक मतदान के माध्यम से किया जाएगा। हम आम जनता से अपील करते हैं कि वे आगे आएं और स्कूल को यह उपलब्धि हासिल करने में मदद करने के लिए वोट करें।

इस पुरस्कार के लिए भारत के अलावा अंतिम चरण में पहुंचने वाले अन्य नौ स्कूल ब्राजील, ब्रिटेन, दुबई, पाकिस्तान, इटली, कोस्टा रिका और अर्जेंटीना देशों के हैं।

टी4 एजुकेशन एक वैश्विक मंच है जो शिक्षा में परिवर्तन लाने के लिए 100 से अधिक देशों के दो लाख से अधिक शिक्षकों के समुदाय को एक साथ लाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\