अलविदा राशिद खान! हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक राशिद खान का निधन

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को अनगिनत श्रोताओं तक अपनी मशहूर आवाज में पहुंचाने वाले संगीत के सरताज उस्ताद राशिद खान का मंगलवार की दोपहर यहां के एक अस्पताल में प्रोस्टेट कैंसर के कारण निधन हो गया

Ustad Rashid Khan Died (Photo : X)

कोलकाता, 9 जनवरी : हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को अनगिनत श्रोताओं तक अपनी मशहूर आवाज में पहुंचाने वाले संगीत के सरताज उस्ताद राशिद खान का मंगलवार की दोपहर यहां के एक अस्पताल में प्रोस्टेट कैंसर के कारण निधन हो गया. खान पिछले चार साल से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे और उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह 55 साल के थे. उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है.

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन हम असफल रहे. दोपहर करीब 3:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.’’ रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखने वाले खान, घराने के संस्थापक इनायत हुसैन खान के पड़पोते थे. खान के परिजनो के साथ खड़ी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘मैने उनके निधन के बारे में सुना. यह पूरे देश और पूरे संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. मुझे बेहद दुख है, क्योंकि मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि राशिद खान अब नहीं रहे.’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि खान का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा और इससे पहले उन्हें बंदूक से सलामी दी जायेगी और राजकीय सम्मान दिया जायेगा. उन्होंने कहा, ‘‘उनका पार्थिव शरीर आज मुर्दाघर में रखा जायेगा. खान के पार्थिव शरीर को कल रवींद्र सदन ले जाया जायेगा जहां उनके अनुयायी उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं.’’ पिछले महीने सेरेब्रल अटैक के बाद संगीतकार की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई थी, इसके बाद उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\