देश की खबरें | परिवार ने की आत्महत्या की कोशिश, पिता, पुत्री की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के कोटगेट थाना क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति और उसकी एक विवाहिता पुत्री ने जहरीला पदार्थ खाकर और हाथों की नसें काटकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी विवाहिता पुत्री ने अपनी हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बीकानेर (राजस्थान), 28 मार्च जिले के कोटगेट थाना क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति और उसकी एक विवाहिता पुत्री ने जहरीला पदार्थ खाकर और हाथों की नसें काटकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी विवाहिता पुत्री ने अपनी हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि कोटगेट थाना क्षेत्र में शौकत अली (65) अपनी दो विवाहिता बेटियों बबली (32) और जोनिया (30) के साथ धोबी तलाई में रहता था। रविवार सुबह जब देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि मकान का दरवाजा तोड़ने पर पुलिस को अली और जोनिया का शव मिला जबकि बबली के हाथों की नसों से खून बह रहा था और वह बेहोश पड़ी हुई थी।

कोटगेट थाने के प्रभारी मनोज माचरा ने बताया कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि अली और जोनिया की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है क्योंकि उनके शरीर से ज्यादा खून नहीं बहा था।

उन्होंने बताया कि घायल बबली का उपचार पीबीएम अस्पताल में जारी है। आत्महत्या के कारणों का खुलसा नहीं हो पाया। घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सं कुंज नेत्रपाल अर्पणा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी