जरुरी जानकारी | विदेशों में गिरावट से सभी खाद्य तेल-तिलहनों के दाम टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच घरेलू बाजार में शुक्रवार को सभी खाद्य तेल-तिलहनों (सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल) के दाम गिरावट दर्शते बंद हुए।

नयी दिल्ली, 30 मई विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच घरेलू बाजार में शुक्रवार को सभी खाद्य तेल-तिलहनों (सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल) के दाम गिरावट दर्शते बंद हुए।

शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात भी गिरावट थी और फिलहाल यहां बाजार टूटा हुआ है जबकि मलेशिया एक्सचेंज दोपहर 3.30 बजे गिरावट के साथ बंद हुआ।

सूत्रों ने कहा कि बाजार और उसके सभी प्रतिभागी प्रतिकूल् भू-राजनीतिक स्थिति के साथ साथ वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। कारोबारियों, आयातकों और तेल पेराई मिलों की वित्तीय हालत नाजुक है।

आयातक अपनी लागत से कमजोर दाम पर खाद्यतेल बेच रहे हैं। मलेीशिया में उत्पादन बढ़ने के बावजूद पाम-पामोलीन का दाम ऊंचा ही बना हुआ है और यह दाम सोयाबीन तेल के आसपास है।

सूत्रों ने कहा कि जब तक सोयाबीन तेल से पाम-पामोलीन के दाम में एक ठोस अंतर नहीं होगा, यह खपेगा नहीं। मूंगफली के गर्मी की फसल आने से मूंगफली के थोकदाम टूटे हैं पर खुदरा बाजार में दाम ऊंचा बना हुआ है।

नेफेड की सोयाबीन और मूंगफली की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी कमजोर हाजिर दाम पर बिकवाली जारी है जिस वजह से इन दोनों तेल-तिलहनों के दाम में भी गिरावट है। सामान्य कारोबारी धारणा प्रभावित रहने के बीच अन्य तेल-तिलहनों में भी गिरावट है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,675-6,760 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,725-6,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,245-2,545 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,490-2,590 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,490-2,625 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,350 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,700 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,375-4,425 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,125-4,175 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

\