जरुरी जानकारी | लोकसभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में मिलेजुले रुख के बीच शेयर बाजारों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में मिलाजुला रुख रहने के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारी मुनाफावसूली के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई।

मुंबई, चार जून लोकसभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में मिलाजुला रुख रहने के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारी मुनाफावसूली के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,715.78 अंक गिरकर 74,753 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 539.1 अंक फिसलकर 22,724.80 अंक पर रहा।

शुरुआती सौदों के बाद सेंसेक्स 2,623.91 अंक की भारी गिरावट के साथ 73,844.36 अंक पर और निफ्टी 617.45 अंकों की गिरावट के साथ 22,646.45 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। केवल सन फार्मा और नेस्ले के शेयरों में तेजी आई।

लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना पर टेलीविजन चैनल की खबरों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग 350 में से 200 से अधिक संसदीय क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) 120 सीटों पर आगे है।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.83 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 6,850.76 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू