देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा में अवैध वूसली करने का आरोपी फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर में नोएडा पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से कथित रूप से अवैध वसूली कर रहे एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 12 जून गौतमबुद्ध नगर में नोएडा पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से कथित रूप से अवैध वसूली कर रहे एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी के पास से तीन मोबाइल फोन, 1200 रुपये नकद तथा पुलिस की वर्दी बरामद की है।

थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना पुलिस को रविवार की शाम को सूचना मिली कि पुलिस कांस्टेबल की वर्दी पहन कर एक व्यक्ति अल्फा- वन कमर्शियल बेल्ट में अवैध वसूली कर रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखवंत सिंह दलाल पुत्र उम्मेद पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि वह जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके पास से पुलिस ने एक पुलिस कांस्टेबल की वर्दी, अवैध वसूली के 1200 रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी काफी दिनों से अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद पुलिस लाइन से अटैच था और इसके पहले हरदोई जिले में तैनात था। पुलिस ने कहा कि जब उससे उसके पीएनओ (राज्य पुलिस द्वारा जारी किया गया नौ अंकों का व्यक्तिगत नंबर) के बारे में पूछा गया तो वह हक्का-बक्का रह गया और उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें