देश की खबरें | फर्जी लाइसेंस और टोल प्लाजाओं की नकली पर्चियां बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड थाना क्षेत्र में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और टोल प्लाजाओं की फर्जी पर्चियां बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चिप लगे खाली लाइसेंस के 200 कार्ड सहित फर्जी दस्तावेज बनाने के उपकरण बरामद किये गए हैं।

जयपुर, 14 फरवरी राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड थाना क्षेत्र में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और टोल प्लाजाओं की फर्जी पर्चियां बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चिप लगे खाली लाइसेंस के 200 कार्ड सहित फर्जी दस्तावेज बनाने के उपकरण बरामद किये गए हैं।

चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी देवेन्द्र दास के घर दबिश दी गई। तलाशी में उसके घर से कुछ फर्जी लाइसेंस की फोटो प्रतियां, टोल नाको की पर्चियां बरामद की गईं।

उन्होंने बताया कि मौके से चिप लगे खाली लाइसेंस के 200 कार्ड, बिना चिप के 48 कार्ड, फर्जी दस्तावेज बनाने के उपकरण, दो लैपटॉप, एक कलर प्रिंटर सहित तीन प्रिंटर के अलावा कई उपकरण बरामद किये गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि सांगरिया निवासी आरोपी देवेन्द्र (33) और ऋषि अग्रवाल (25) के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने लाइसेंस पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात सहित देश के विभिन्न राज्यों के बनाये हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों द्वारा पांच-छह हजार फर्जी ड्राइविंग लाईसेंस बनाए गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\