देश की खबरें | नागपुर में 25 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त; चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने 25 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 30 मई महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने 25 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सीताबल्डी पुलिस ने राहुल वासुदेव ठाकुर (31) की शिकायत पर बुधवार को ये गिरफ्तारियां की गई और नकली नोट जब्त किये गये।

ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसने सोमवार रात को फेसबुक पर जल्दी पैसा कमाने की योजना संबंधी एक विज्ञापन देखा।

अधिकारी ने बताया कि जब ठाकुर ने नंबर डायल किया, तो दूसरी तरफ से संबंधित व्यक्ति ने कहा कि वह उन्हें अपनी योजना के तहत दो लाख रुपये के बदले आठ लाख रुपये देंगे। अधिकारी के अनुसार, उस व्यक्ति ने नोट छापने की मशीन होने का दावा भी किया।

कुछ गलत होने के संदेह के आधार पर ठाकुर ने पुलिस को सतर्क कर दिया, जिसने जाल बिछाकर सतीश ध्यानदेव गायकवाड़ (29), गौतम राजू भलावी (21), शुभम सहदेव प्रधान (27) और मोनू उर्फ ​​शब्बीर बलकत शेख (27) को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि 44 बंडल में 25 लाख रुपये मूल्य के नोट बरामद किये गये हैं।

अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बंडल में दोनों तरफ एक-एक असली नोट था और आरोपी ने एक ही तरीके का इस्तेमाल करके कई लोगों को धोखा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड