देश की खबरें | मध्यप्रदेश में पांच करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद, आठ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर कथित रूप से उनके कब्जे से पांच करोड़ रुपये के जाली नोट जब्त किये हैं।

बालाघाट (मध्यप्रदेश), 27 जून मध्यप्रदेश पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर कथित रूप से उनके कब्जे से पांच करोड़ रुपये के जाली नोट जब्त किये हैं।

बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि बालाघाट व बैहर पुलिस को नकली नोट खपाने संबंधी सूचना मिली थी। इसमें संयुक्त टीम बनाकर पिछले दो दिनों तक कार्रवाई की गई, जिसमें मध्यप्रदेश के बालाघाट से छह और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई।

उन्होंने कहा कि इन आरोपियों से पांच करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। ये नकली नोट 10 रुपए से लेकर 2,000 रुपए तक के हैं।

तिवारी ने बताया कि गिरोह के सरगना व सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है इस मामले में कई अहम खुलासे होंगे।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गये लोगों में राहुल मेश्राम (25), अनंतराम पांचे (38), हरिराम पांचे (33), नन्हूलाल विश्वकर्मा (40), हेमंत उइके (30), मुकेश तवाड़े (30), सोहन लाल (30) एवं रामेश्वर मौजे (40) शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी