देश की खबरें | दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंड़ाफोड, 13 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और लोगों को कम ब्याज दरों पर कर्ज देने के नाम पर ठगने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 मई दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और लोगों को कम ब्याज दरों पर कर्ज देने के नाम पर ठगने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगोलपुरी इलाके में पिछले दो साल से यह कॉल सेंटर चलाया जा रहा था और इस दौरान आरोपियों ने खुद को एक फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताकर कई लोगों से दो करोड़ रुपये की ठगी की।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं और कॉल सेंटर के मालिक की पहचान पुनीत के रूप में हुई है।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को मंगोलपुरी इलाके में छापा मारा गया और 13 लोगों द्वारा चलाए जा रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुनीत ने खुलासा किया कि उसने ‘सुलेखा’ ऐप पर एक नकली कंपनी ‘महालक्ष्मी फाइनेंस’ पंजीकृत की और जल्द ही कर्ज मांगने वाले लोगों के फोन आने लगे। ‘सुलेखा’ ऐप स्थानीय व्यवसायों के लिए एक डिजिटल मंच है।

पुलिस ने बताया कि ऐप के माध्यम से कई मोबाइल नंबर तक पहुंच मिलने के बाद पुनीत ने अपने कर्मचारियों के जरिए लोगों को फोन कर कम ब्याज दरों पर कर्ज देने की पेशकश की।

डीसीपी ने बताया कि प्रक्रिया और फाइल शुल्क प्राप्त हो जाने के बाद वे कर्ज मांगने वाले व्यक्ति के फोन कॉल नहीं उठाते थे।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने कई बैंक खाते भी खोले और लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग सिम कार्ड का इस्तेमाल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड