देश की खबरें | दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड, 11 लोग पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया और यहां बैंक कर्मचारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद, तीन जुलाई दिल्ली में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया और यहां बैंक कर्मचारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, उन्हें आरोपियों के खिलाफ देश भर के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक शिकायतें मिली थीं और आरोपियों ने पीड़ितों से 40 लाख रुपये से अधिक की ठगी की थी।

पुलिस को संजय कुमार द्वारा की गई ऑनलाइन शिकायत मिली थी, जिसमें बताया गया था कि किसी ने उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 33 हजार रुपये निकाल लिए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे एक व्यक्ति ने कस्टमर केयर एजेंट बनकर उसके कार्ड में धन की सीमा बढ़ाने का वादा किया था।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने एक जुलाई को शिकायत दर्ज कराई और जांच शुरू की गई।

पलवल के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शुभम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी बैंक अधिकारी बनकर अपने शिकार को फोन करते थे और क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के नाम पर ‘वन टाइम पासर्वड’ (ओटीपी) हासिल कर लेते थे। इसके बाद वे उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल करके रुपये को अलग-अलग ‘वॉलेट’ में ट्रांसफर कर लेते थे और अपने सह-आरोपियों के जरिए ‘कॉमन सर्विस सेंटर’ (सीएससी) से रुपये निकलवा लेते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रदीप, मोहित, वीरेंद्र, रोहित, साक्षी, सुशबू, अविष्का, साहिल, साहिब, आयुष और नितिन के रूप में हुई है, जो सभी दिल्ली के निवासी हैं।

सिंह ने बताया, ‘‘उनसे इस अपराध नेटवर्क में शामिल अन्य सह-आरोपियों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।’’

सिंह ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 20 मोबाइल फोन और बैंक खातों का विवरण बरामद किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी