देश की खबरें | फडणवीस को शिवाजी की प्रतिमा हटाये जाने के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करना चाहिए: शिवसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कर्नाटक के बेलगाम जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाये जाने की रविवार को निंदा की और कहा कि सभी दलों को महाराष्ट्र भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में इसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, नौ अगस्त शिवसेना सांसद संजय राउत ने कर्नाटक के बेलगाम जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाये जाने की रविवार को निंदा की और कहा कि सभी दलों को महाराष्ट्र भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में इसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

कर्नाटक के बेलगाम (या बेलगावी) जिले में बड़ी संख्या में मराठी भाषी लोग रहते हैं और महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच लंबे समय से क्षेत्र की सीमा को लेकर विवाद है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में पिछले 24 घंटे में 987 नए मरीज पाए गए: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘फडणवीस को इस मुद्दे पर विश्वास में लिया जाना चाहिए था और बेलगाम पुलिस की कार्रवाई के विरोध में हम सभी को उनके नेतृत्व में एकजुट होना चाहिए।’’

शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को एक पत्र भेजा था, जिसमें शिवाजी महाराज की प्रतिमा फिर से स्थापित करने की मांग की गई थी।

यह भी पढ़े | Mumbai Loal Train wallet: लोकल ट्रेन में गायब 14 साल बाद मिला खोया हुआ पर्स, रेलवे पुलिस ने शख्स को लौटाया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीब राज्य सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे ने कर्नाटक को पत्र लिखा था। कर्नाटक में भाजपा सत्ता में है।

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे पर समन्वय के लिए प्रभारी मंत्री शिंदे ने कहा था कि मंगुट्टी गांव में मूर्ति को हटा दिया गया था। उन्होंने कहा था कि प्रतिमा को ग्राम पंचायत की अनुमति से स्थापित किया गया था, लेकिन प्रशासन ने इसे जानबूझकर हटा दिया।

कर्नाटक की सीमाओं से लगे महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किए।

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है।

इस बीच, भाजपा नेता आशीष शेलार ने आरोप लगाया कि मूर्ति हटाने के लिए स्थानीय कांग्रेस विधायक जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हटाने की घटना की निंदा करते हैं। इसे पूरे सम्मान के साथ फिर से स्थापित किया जाना चाहिए। लेकिन क्या शिवसेना स्थानीय कांग्रेस विधायक के खिलाफ विरोध करेगी, जिन्होंने प्रतिमा को हटाने का आदेश दिया?’’

शिवसेना महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा के साथ सत्ता साझा कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\