देश की खबरें | फडणवीस ने वामपंथी उग्रवाद पर अंकुश लगाने के लिए विधानसभा में विशेष जन सुरक्षा विधेयक पेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहरी नक्सलवाद पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करते हुए वामपंथी उग्रवाद पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में विशेष जन सुरक्षा विधेयक पेश किया।

मुंबई, 10 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहरी नक्सलवाद पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करते हुए वामपंथी उग्रवाद पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में विशेष जन सुरक्षा विधेयक पेश किया।

फडणवीस ने कहा कि विधेयक को अंतिम रूप देते समय लोगों से प्राप्त 12,500 से अधिक सुझावों पर विचार किया गया।

विधेयक में एक 'सलाहकार बोर्ड' का प्रावधान शामिल है, जिसकी अध्यक्षता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश करेंगे।

बोर्ड के सदस्य जिलाधिकारी या उच्च न्यायालय के सरकारी वकील होंगे, जबकि जांच अधिकारी पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई) के बजाय पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्तर का होगा।

यह विधेयक विधानसभा के पिछले शीतकालीन सत्र में पेश किया गया था और संयुक्त प्रवर समिति को भेजा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि फडणवीस ने सोमवार को विधेयक के मसौदे की समीक्षा की थी।

विपक्षी दलों ने विधेयक के कुछ पहलुओं पर आपत्ति जताई है, जिस बारे में उनका दावा है कि इसमें ‘‘अर्बन नक्सल’’ शब्द की व्यापक व्याख्या की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी