देश की खबरें | फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।

नागपुर, 25 अक्टूबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।

फडणवीस ने नामांकन दाखिल करने से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महायुति सरकार का काम खुद ही बोलता है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि लाडकी बहिन योजना और उसके लाभार्थी ही उन्हें हराने के लिए पर्याप्त हैं।

फडणवीस 2014 से 2019 तक और नवंबर 2019 में 80 घंटे के अति संक्षिप्त कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने नागपुर से पांच बार विधानसभा चुनाव जीता है - दो बार नागपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से और तीन बार नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से।

यह उनका छठा विधानसभा चुनाव है। वह 1999 से विधायक हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले फडणवीस केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के आवास पर गए। इसके बाद दोनों भाजपा नेताओं ने शहर के संविधान चौक पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और वहां से आकाशवाणी चौक तक रोडशो किया।

फडणवीस ने रोडशो के अंत में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे शब्दों से ज्यादा हमारे काम बोलते हैं। लोग नागपुर में विकास देख सकते हैं - चाहे नागपुर मेट्रो रेल हो, नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे हो या अन्य विकास परियोजनाएं, जिन्होंने नागपुर की सूरत बदल दी है।"

उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले साढ़े सात साल में भाजपा द्वारा और पिछले 10 साल में केंद्र द्वारा किए गए कामों ने नागपुर की सूरत बदल दी है।

उन्होंने कहा, "मैं विपक्षी दलों की चर्चा नहीं करूंगा, क्योंकि हमारी लाडकी बहिन (योजना और इसके लाभार्थी) ही उनके लिए पर्याप्त है। कांग्रेस नेताओं सुनील केदार और नाना पटोले ने बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ में याचिका दायर कर इस योजना को रोकने की कोशिश की थी।’’

लाडकी बहिन योजना एकनाथ शिंदे नीत महायुति सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की सहायता मिलती है।

फडणवीस ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महायुति सरकार एक नया महाराष्ट्र बना रही है, और प्रधानमंत्री एक नया भारत बना रहे हैं।"

फडणवीस और दो अन्य मौजूदा भाजपा विधायकों - नागपुर दक्षिण से मोहन माटे और नागपुर पूर्व से कृष्णा खोपड़े - ने नागपुर जिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान गडकरी और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले भी फडणवीस के साथ थे।

इससे पहले, सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि कांग्रेस 60 साल में जो नहीं कर सकी, वह फडणवीस और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महायुति सरकार ने नागपुर और महाराष्ट्र में किया है।

नागपुर क्षेत्र से लोकसभा सदस्य गडकरी ने कहा कि पिछले 10 साल में नागपुर में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किए गए हैं।

उन्होंने लोगों से राज्य की बागडोर फिर से फडणवीस के हाथों में सौंपने का आग्रह करते हुए कहा, "महाराष्ट्र को फडणवीस के रूप में एक बहुत ही सक्षम नेतृत्व मिला है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट