देश की खबरें | फडणवीस ने कोचिंग क्लास में छेड़छाड़ के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बीड में एक कोचिंग क्लास में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न की घटना की जांच के लिए मंगलवार को एक वरिष्ठ महिला अधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की घोषणा की।

मुंबई, एक जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बीड में एक कोचिंग क्लास में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न की घटना की जांच के लिए मंगलवार को एक वरिष्ठ महिला अधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की घोषणा की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक चेतन तुपे ने विधानसभा में व्यवस्था के प्रश्न के तहत यह मुद्दा उठाया।

तुपे ने कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन उन्हें केवल तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

उन्होंने सवाल किया , ‘‘आरोपी को कौन बचा रहा है?’’

फडणवीस ने कहा कि आरोपी को बचाने की कोशिश करने वाले भी बख्शे नहीं जायेंगे।

बीड में शिवाजीनगर पुलिस ने एक कोचिंग सेंटर के दो शिक्षकों पर 30 जुलाई, 2024 से 25 मई, 2025 तक 17 वर्षीय एक छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एसआईटी मामले की समयबद्ध तरीके से जांच करेगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि जांच दल का नेतृत्व एक महिला अधिकारी करेंगी।

किशोरी की शिकायत के अनुसार, दोनों शिक्षक उसे कोचिंग सेंटर के कार्यालय में बुलाते थे, कपड़े उतारने के लिए मजबूर करते थे और उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े