देश की खबरें | फडणवीस और औरंगजेब का प्रशासन एक जैसा: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को दोहराया कि देवेंद्र फडणवीस का प्रशासन मुगल शासक औरंगजेब के समान है।

पुणे, 22 मार्च कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को दोहराया कि देवेंद्र फडणवीस का प्रशासन मुगल शासक औरंगजेब के समान है।

इस बयान पर सत्तारूढ़ गठबंधन ने पहले ही निशाना साधा था और सपकाल पर फडणवीस का अपमान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठायाते हुये कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सपकाल ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महाराष्ट्र को पूर्णकालिक गृह मंत्री की जरूरत है। वर्तमान में गृह विभाग मुख्यमंत्री फडणवीस के पास है।

सपकाल ने कहा, ‘‘बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या कर दी गई, पुणे में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और परभणी में हिंसा हुई। बीड में कोई पुलिस-व्यवस्था नहीं है। राज्य तुगलकी शासन जैसा हो गया है। मैं अपने बयान पर कायम हूं कि फडणवीस का शासन औरंगजेब की तरह है।’’

राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर और देश के प्रमुख वाणिज्यिक एवं औद्योगिक केंद्र पुणे को लेकर सपकाल ने कहा कि कुछ लोग इसकी संस्कृति को खराब कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुणे में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गुजरात से आ रहे हैं, लेकिन पुलिस इस गठजोड़ की जांच नहीं कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘गृह विभाग शहर पर ध्यान नहीं दे रहा है। महाराष्ट्र के पास पूर्णकालिक गृह मंत्री नहीं है। राज्य को पूर्णकालिक गृह मंत्री की जरूरत है, ऐसे में फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

पूर्व विधायक रविंद्र धांगेकर के कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर सपकाल ने कहा, ‘‘ऐसा व्यक्ति जिसे चुनाव लड़ने के तीन अवसर (विधानसभा उपचुनाव, लोकसभा और 2024 में विधानसभा चुनाव) मिले, वह फिर भी सत्ता के पीछे भाग रहा है। विचारधारा का कोई महत्व नहीं रह गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट