देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में फैक्टरी में लगी आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक प्लाईवुड फैक्टरी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गयी।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक प्लाईवुड फैक्टरी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गयी।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह चार बजकर सात मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 21 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और शीतलन (कूलिंग) अभियान चलाया जा रहा है।

मध्य मंडल के मंडलीय अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने पहले बताया था, ‘‘हमें प्लाईवुड गोदाम में आग लगने के बारे में सुबह चार बजकर सात मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद हमने दमकल की तीन-चार गाड़ी भेजीं। सुबह पांच बजकर 29 मिनट पर भीषण आग लगे होने का पता चला और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियों को भेजा गया। गनीमत है कि किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।’’

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि अगर प्राधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की होती तो आग को फैलने से रोका जा सकता था।

करणदीप सिंह नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया, ‘‘जगमोहन प्लाईवुड फैक्टरी में आग लगी। दमकल की गाड़ियां एक घंटे से भी अधिक समय बाद पहुंचीं। हमने आग पर काबू पाने के लिए अपने अग्नि शामक यंत्रों का इस्तेमाल किया। आग पहले फैक्टरी के एक हिस्से में लगी थी लेकिन बाद में फैल गयी। अगर दमकल की गाड़ियां थोड़ा और जल्दी आतीं तो आग को काबू किया जा सकता था।’’

घटना से जुड़ी तस्वीरों में लोग दुकान से सामान निकालते दिखाई दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम