विदेश की खबरें | फेसबुक ने मौत का सीधा प्रसारण करना चाह रहे बीमार व्यक्ति के अकाउंट पर रोक लगाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एलन कॉक नाम के व्यक्ति ने शुक्रवार को अपना एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने कहा था कि वह अपने जीवन का अंतिम भोजन ले चुका है जो कि एक पेय पदार्थ था।
एलन कॉक नाम के व्यक्ति ने शुक्रवार को अपना एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने कहा था कि वह अपने जीवन का अंतिम भोजन ले चुका है जो कि एक पेय पदार्थ था।
इसमें उसने कहा, ‘‘मुझे पता है कि आने वाले दिन बहुत कठिन रहने वाले हैं लेकिन मैं अपना फैसला ले चुका हूं।’’
यह भी पढ़े | बांग्लादेश: नारायणगंज के फतुल्लाह की एक मस्जिद में फटा AC, दुर्घटना में 21 लोगों की हुई मौत.
कॉक ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से चिकित्सकीय मदद के जरिए मृत्यु देने की अपील की थी। उसने घोषणा की थी कि वह खाना-पीना त्याग रहा है।
उसके पत्र के जवाब में मैक्रों ने कहा था कि फ्रांस का कानून चिकित्सकीय मदद से मृत्यु की इजाजत नहीं देता है।
इसके बाद कॉक ने शुक्रवार शाम फेसबुक पर लिखा था कि वह खाना-पीना छोड़ रहा है।
उसने अपने जीवन के अंत का सीधा प्रसारण करने की योजना बनाई थी लेकिन कॉक के फेसबुक अकाउंट पर शनिवार को संदेश आया किए उसके द्वारा वीडियो पोस्ट करने पर मंगलवार तक रोक लगा दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)