जरुरी जानकारी | फैबइंडिया, एथर इंडस्ट्रीज, पांच अन्य कंपनियों को सेबी से आईपीओ के लिए मंजूरी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लाइफस्टाइल उत्पादों से जुड़ी कंपनी फैबइंडिया और विशेष प्रकार की रसायन विनिर्माता एथर इंडस्ट्रीज समेत सात कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मंजूरी मिल गई है।

नयी दिल्ली, दो मई लाइफस्टाइल उत्पादों से जुड़ी कंपनी फैबइंडिया और विशेष प्रकार की रसायन विनिर्माता एथर इंडस्ट्रीज समेत सात कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मंजूरी मिल गई है।

इनके अलावा, सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी, एशियानेट सैटेलाइट कम्युनिकेशंस, सनातन टेक्सटाइल्स, कैपिलरी टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड और हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड को भी सेबी से आईपीओ के लिए हरी झंडी मिल गई है।

सेबी ने सोमवार को बताया कि इन कंपनियों की तरफ से किए गए आवेदन को 27-30 अप्रैल के दौरान ‘निष्कर्ष’ जारी कर दिया गया। किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है।

इन कंपनियों ने दिसंबर, 2021 से फरवरी, 2022 के दौरान आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज सेबी के पास जमा कराए थे।

इन सातों कंपनियों के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

रिया

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू