विदेश की खबरें | सास-ससुर पर अत्यंत गर्व: सुनक ने पत्नी की इन्फोसिस संबंधी संपत्ति के मुद्दे पर पलटवार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे ऋषि सुनक ने कहा कि उन्हें अपने भारतीय सास-ससुर- इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की उपलब्धियों पर गर्व है।

लंदन, 18 जुलाई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे ऋषि सुनक ने कहा कि उन्हें अपने भारतीय सास-ससुर- इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की उपलब्धियों पर गर्व है।

उन्होंने मीडिया के एक तबके में उनकी पत्नी अक्षता की पारिवारिक संपत्ति के बारे में की जा रहीं टिप्पणियों को लेकर यह पलटवार किया।

टेलीविज़न पर तीखी बहस के दौरान ब्रिटेन में जन्मे 42 वर्षीय पूर्व वित्त मंत्री से, उनकी पत्नी के इस साल की शुरुआत में सुर्खियों में रहे कर मामलों के बारे में पूछा गया। अक्षता ने उस समय इन्फोसिस भागीदारी से अपनी भारतीय आय पर ब्रिटेन में भी कर अदा करने के लिए अपनी कानूनी गैर मूल निवास स्थिति को स्वेच्छा से त्याग दिया था।

सुनक को अपने स्वयं के यूएस ग्रीन कार्ड की स्थिति को लेकर भी सवालों का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने चांसलर के रूप में दायित्व मिलने के कुछ महीनों के बाद कथित तौर पर छोड़ दिया था।

उन्होंने रविवार रात आईटीवी चैनल पर बहस के दौरान कहा, "मैं हमेशा सामान्य रूप से ब्रिटेन का करदाता रहा हूं; मेरी पत्नी दूसरे देश से है इसलिए उसके साथ अलग व्यवहार किया जाता है, लेकिन मुद्दे को सुलझा लिया गया।”

सुनक ने कहा, “मेरी पत्नी के परिवार की संपत्ति के बारे में एक टिप्पणी है। तो, मुझे इस पर बात करने दें...मेरे सास-ससुर ने जो हासिल किया है, मुझे उस पर अत्यंत गर्व है।’’

उन्होंने कहा, "मेरे ससुर के पास कुछ भी नहीं था, बस एक सपना था और कुछ सौ पाउंड थे जो मेरी सास की बचत ने उन्हें प्रदान किए, और इसके साथ ही उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे प्रतिष्ठित, सबसे सफल कंपनियों में से एक का निर्माण किया जो यहां ब्रिटेन में हजारों लोगों को रोजगार देती है।”

सुनक ने कहा, "यह एक ऐसी कहानी है जिस पर मुझे वास्तव में गर्व है और प्रधानमंत्री के रूप में, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हम यहां उनकी तरह और कहानियां बना सकें।"

बोरिस जॉनसन की जगह ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल शेष बचे पांच दावेदारों के बीच यह बहस हुई। सुनक अभी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर