देश की खबरें | विदेश सचिव मिस्री ने मास्को में अपने रूसी समकक्ष से वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को अपने रूसी समकक्ष आंद्रे रुदेंको के साथ द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, सात मार्च विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को अपने रूसी समकक्ष आंद्रे रुदेंको के साथ द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

समझा जाता है कि वार्ता में यूक्रेन में संघर्ष का मुद्दा भी उठा।

विदेश सचिव के कई अन्य वरिष्ठ रूसी नेताओं से मुलाकात करने की संभावना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने रूसी समकक्ष, उप विदेश मंत्री आंद्रे रुदेंको के साथ मास्को में विदेश कार्यालय परामर्श किया।’’

विदेश सचिव की यह यात्रा यूक्रेन संघर्ष पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने के बीच हो रही है, जब पिछले शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ‘ओवल ऑफिस’ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच नोक झोंक हुई थी। इस घटना ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया था।

उक्त अभूतपूर्व घटनाक्रम के बाद यूरोप ने जेलेंस्की का पुरज़ोर समर्थन किया है। रूसी सेना में सेवारत शेष भारतीय नागरिकों को सेवा से मुक्त करने का मुद्दा भी वार्ता में उठ सकता है।

जनवरी में, भारत ने कहा था कि रूसी सेना में सेवा करते हुए 12 भारतीय नागरिकों ने जान गंवाई है और रूस ने 16 अन्य को लापता के रूप में सूचीबद्ध किया है।

विदेश सचिव मिस्री की रूस यात्रा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रूस यात्रा के लगभग तीन महीने बाद हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू