देश की खबरें | विदेश मंत्रालय ने कुवैत अग्निकांड में घायल भारतीयों की मदद के लिए अच्छा काम किया : सुरेश गोपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने शुक्रवार को कहा कि विदेश मंत्रालय ने कुवैत अग्नि त्रासदी में घायल हुए भारतीयों के इलाज कराने के प्रयासों के समन्वय में "बेहतरीन" काम किया। इस त्रासदी में कम से कम 49 लोगों की मौत हुई है।

कोच्चि, 14 जून केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने शुक्रवार को कहा कि विदेश मंत्रालय ने कुवैत अग्नि त्रासदी में घायल हुए भारतीयों के इलाज कराने के प्रयासों के समन्वय में "बेहतरीन" काम किया। इस त्रासदी में कम से कम 49 लोगों की मौत हुई है।

पर्यटन एवं पेट्रोलियम राज्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने आज के अपने अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वह कुवैत अग्निकांड में मारे गए लोगों को कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि देंगे।

इस बीच केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कोच्चि अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केरल के 23, तमिलनाडु के सात और कर्नाटक के एक व्यक्ति का शव लाया गया। इसके बाद विमान अन्य भारतीयों के शवों को लेकर दिल्ली जाएगा।

राजन ने बताया कि मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां हवाई अड्डे पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उसके बाद शवों को अनिवासी केरलवासी मामलों के विभाग (एनओआरकेए) द्वारा एम्बुलेंस से उनके गृह नगरों और परिजनों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि तमिलनाडु और कर्नाटक के निवासियों के शवों को ले जाने के लिए अतिरिक्त एम्बुलेंस की आवश्यकता होगी तो स्वास्थ्य विभाग इसकी व्यवस्था करने के लिए भी तैयार है।

उन्होंने कहा, "हमने प्रत्येक एम्बुलेंस के लिए एक 'पायलट वाहन' की भी व्यवस्था की है।"

राजन ने बताया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य के अन्य मंत्री भी हवाई अड्डे पर मौजूद हैं।

इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए गोपी ने कहा कि विदेश मंत्रालय को राजनयिक हस्तक्षेप करने, घायल भारतीयों का इलाज कराने और हादसे में मारे गए लोगों के शवों को स्वदेश लाने का जिम्मा सौंपा गया है।

उन्होंने कहा, ''विदेश मंत्रालय ने "बेहतरीन" काम किया है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में सात मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 49 विदेशी श्रमिकों की मौत हो गई थी और 50 अन्य घायल हुए थे। इनमें से 42 भारतीय थे और शेष पाकिस्तान, फिलिपीन, मिस्र और नेपाल के नागरिक थे।

इमारत में करीब 195 प्रवासी श्रमिक रहते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड