जरुरी जानकारी | सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. (गुरदीप सिंह)

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 18 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर पहुंच गए। यात्रा के दौरान वह सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से मुलाकात करेंगे और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ कई बैठकें करेंगे। भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी।

आज सुबह डॉ जयशंकर ने वरिष्ठ मंत्री और सामाजिक नीतियों के समन्वय मंत्री थरमन शनमुगरत्नम से मुलाकात की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री और सामाजिक नीतियों के समन्वय मंत्री थरमन शनमुगरत्नम से मिलकर खुशी हुई। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थिति पर अच्छी चर्चा हुई।’’

थरमन ने बृहस्पतिवार को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘वैश्विक और क्षेत्रीय आर्थिक प्राथमिकताओं पर रचनात्मक चर्चा हुई और हमारे बीच के गहरे सहयोग पर चर्चा हुई।’’

जयशंकर शुक्रवार को ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमिक फोरम में ‘‘ग्रेटर पावर कॉम्पिटिशन: द इमर्जिंग वर्ल्ड ऑर्डर’’ पैनल चर्चा में भी बोलेंगे।

भारतीय उच्चायोग ने बताया कि विदेश मंत्री बुधवार रात यहां पहुंचे।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज