देश की खबरें | विदेश मंत्री जयशंकर ने स्वीडन और आयरलैंड के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रीय राजधानी में स्वीडन, आयरलैंड और घाना सहित विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों से सोमवार को मुलाकात की और उनके साथ संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, 17 मार्च विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रीय राजधानी में स्वीडन, आयरलैंड और घाना सहित विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों से सोमवार को मुलाकात की और उनके साथ संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

विदेश मंत्री ने यह बैठकें ऐसे समय में की हैं जब दिल्ली में तीन दिवसीय रायसीना डायलॉग शुरू हुआ है। यह भारत का प्रमुख सम्मेलन है, जिसमें भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर चर्चा की जाती है।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में उक्त बैठकों के बारे में जानकारियां साझा कीं।

उन्होंने स्लोवेनिया की विदेश मंत्री तान्या फयॉन से दिन में बैठक करने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘स्लोवेनिया की उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री तान्या फयॉन से मुलाकात कर रायसीना 2025 कार्यक्रम की शुरुआत की। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के वर्तमान सदस्य के रूप में वैश्विक चुनौतियों के बारे में उनके आकलन की सराहना की गई।’’

जयशंकर ने दिन में स्वीडन की विदेश मंत्री मारिया एम स्टेनगार्ड और आयरलैंड के साइमन हैरिस सहित कई नेताओं से भी मुलाकात की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह स्वीडन की विदेश मंत्री मारिया एम. स्टेनगार्ड से मिलकर खुशी हुई। यूरोपीय संघ के साथ हमारे संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की गई।’’

जयशंकर ने एक अन्य पोस्ट में तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘आयरलैंड की सरकार और विदेश मंत्री साइमन हैरिस तथा जनता को उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। आयरलैंड की मेरी हालिया यात्रा ने दोनों देशों के बीच संबंधों को नवीनीकृत करने और मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।’’

उन्होंने घाना के विदेश मंत्री के साथ भी बैठक की।

विदेश मंत्री ने बैठक की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘रायसीना 2025 कार्यक्रम के इतर घाना के विदेश मंत्री सैम ओकुजेटो अब्लाक्व के साथ सार्थक बैठक की गई। हमारी विकास साझेदारी और दक्षिण-दक्षिण सहयोग को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की गई।’’

जयशंकर ने एक अलग पोस्ट में बताया कि उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर से भी मुलाकात की।

विदेश मंत्री ने उनके साथ तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘"रायसीना बोनस। न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज रॉस टेलर से मिलकर खुशी हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई