देश की खबरें | विदेश मंत्री जयशंकर ने जापानी समकक्ष इवाया के साथ बातचीत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने जापानी समकक्ष ताकेशी इवाया के साथ बातचीत की, जिसमें बुनियादी ढांचे, निवेश और गतिशीलता जैसे विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।

न्यूयॉर्क, एक जुलाई विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने जापानी समकक्ष ताकेशी इवाया के साथ बातचीत की, जिसमें बुनियादी ढांचे, निवेश और गतिशीलता जैसे विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।

जयशंकर-इवाया वार्ता चार देशों के समूह ‘क्वाड’ की महत्वपूर्ण विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले हुई।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि उन्होंने और इवाया ने स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए क्वाड के ढांचे के तहत जुड़ाव को गहरा करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा, “आज सुबह न्यूयॉर्क में जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मिलकर प्रसन्नता हुई। बुनियादी ढांचे, निवेश और गतिशीलता पर व्यापक चर्चा हुई।”

जयशंकर ने कहा, “स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए हमारे क्वाड जुड़ाव को गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हमारी विशेष, रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी गहरी और विविधतापूर्ण होती जा रही है।”

भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान से मिलकर बना ‘क्वाड’ एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है, जो मुख्य रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

उम्मीद है कि क्वाड विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक इस वर्ष के अंत में नई दिल्ली में होने वाले समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आधार तैयार करेगी।

जयशंकर और इवाया के अलावा, क्वाड बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी भाग लेंगे।

रुबियो के निमंत्रण पर जयशंकर 30 जून से दो जुलाई तक अमेरिका की यात्रा पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें