ताजा खबरें | विपक्षी सदस्यों से नाखुशी जताते हुए बिरला ने कहा- ऐसे सदन नहीं चल पाएगा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में बृहस्पतिवार को भी कार्यवाही पिछले कुछ दिन की तरह मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के साथ शुरू हुई और कुछ ही मिनट बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई लोकसभा में बृहस्पतिवार को भी कार्यवाही पिछले कुछ दिन की तरह मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के साथ शुरू हुई और कुछ ही मिनट बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

निचले सदन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और अन्य कुछ विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर के हालात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सदन में बयान देने और फिर इस विषय पर चर्चा कराने की अपनी मांग पर अड़े रहे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की, सदन की कार्यवाही चलने देने संबंधी अपील का आज भी उन पर कोई असर नहीं हुआ।

कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया और सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य निशिकांत दुबे के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिये।

इस दौरान विपक्ष के सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी कर रहे थे और तख्तियां लहरा रहे थे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से नारेबाजी बंद कर सदन चलने देने की अपील की। हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि इस तरह से सदन नहीं चल पाएगा।

उन्होंने विपक्षी सदस्यों से कहा, ‘‘इस सदन की श्रेष्ठ और उच्च परंपराएं तथा मर्यादाएं रही हैं। लेकिन आप जिस तरह का व्यवहार और आचरण कर रहे हैं, वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है और आपको शोभा नहीं देता।’’

अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं आपसे फिर से अनुरोध करता हूं कि सदन की मर्यादा और गरिमा को बनाकर रखें। हमें लोगों की भावनाओं और अभिव्यक्ति को सदन में रखना है।’’

उन्होंने सदन में तख्तियां दिखाने पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘‘आप संबंधित मंत्रियों के सामने तख्ती दिखाते हैं। यह तरीका उचित नहीं है और संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है। पूरा देश यह देख रहा है।’’

बिरला ने कहा कि सदस्य सदन में चर्चा और संवाद करें, वह सभी को पर्याप्त समय और मौका देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आप इसी तरह का व्यवहार करेंगे तो सदन इस तरह नहीं चल पाएगा।’’

इसके बाद उन्होंने कार्यवाही शुरू होने के करीब पांच से छह मिनट बाद ही बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अन्य घटक दल मानसून सत्र के पहले दिन से ही मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद में वक्तव्य देने और चर्चा कराए जाने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर हंगामे के कारण दोनों सदनों में कार्यवाही बाधित रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट