ताजा खबरें | वोट के जरिए अनुच्छेद-370 निरस्त करने पर अपनी नाखुशी जाहिर करें : महबूबा मुफ्ती

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से मौजूदा लोकसभा चुनाव में अपने वोट के माध्यम से संविधान के अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को निरस्त करने पर अपनी नाखुशी दर्ज कराने की अपील की है।

श्रीनगर, 29 अप्रैल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से मौजूदा लोकसभा चुनाव में अपने वोट के माध्यम से संविधान के अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को निरस्त करने पर अपनी नाखुशी दर्ज कराने की अपील की है।

महबूबा ने सोमवार को अनंतनाग जिले के लारकीपोरा इलाके में सड़क किनारे एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह कोई विधानसभा चुनाव नहीं है। यह इस बारे में नहीं है कि पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस अथवा कांग्रेस पार्टी जीतेगी या नहीं। यह चुनाव एक संदेश देने वाला है कि 2019 में लिए गए फैसले और उसके बाद जो हुआ वह लोगों को स्वीकार्य नहीं है।’’

गौरतलब है कि अगस्त 2019 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त कर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अतीत में बहुत कठिन दौर से गुजरा है और वर्तमान परिस्थिति भी कठिन है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर के लोगों ने अतीत में बेहद कठिन समय देखा है। वह समय भी नहीं रहा और न ही यह मौजूदा (परिस्थिति) रहेगी, लेकिन ऐसा केवल तभी संभव है जब हम इसे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीकों से मिलकर लड़ेंगे।’’

महबूबा ने कहा कि लोग पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से कुछ समय से नाराज हो सकते हैं, लेकिन उन्हें एहसास है कि पार्टी ने उन्हें टास्क फोर्स, विद्रोही इखवान समूह और आतंकवाद निरोधक अधिनियम (पोटा) से बचाया है।

पीपीडी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह मुफ्ती मोहम्मद सईद (जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और महबूबा मुफ्ती के पिता) के कार्यकाल के दौरान था जब विकास का एक नया युग शुरू हुआ था। भारत और पाकिस्तान के बीच एक संवाद प्रक्रिया शुरू हुई थी और प्रमुख मुद्दों पर कुछ हलचल होती दिख रही थी। ’’

महबूबा अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं, जहां सात मई को मतदान होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\