जरुरी जानकारी | नवंबर में निर्यात 27.16 प्रतिशत बढ़कर 30.04 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 22.91 अरब डॉलर हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर में 27.16 प्रतिशत बढ़कर 30.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक सामान क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से निर्यात बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर में 27.16 प्रतिशत बढ़कर 30.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक सामान क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से निर्यात बढ़ा है।

नवंबर, 2020 में निर्यात 23.62 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में आयात 56.58 प्रतिशत के उछाल से 52.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले समान महीने में आयात 33.81 अरब डॉलर रहा था।

माह के दौरान सोने का आयात करीब 40 प्रतिशत के उछाल के साथ 4.22 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 3.02 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में व्यापार घाटा 22.91 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 10.19 अरब डॉलर था।

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह अप्रैल-नवंबर में वस्तुओं का निर्यात 51.34 प्रतिशत बढ़कर 263.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 174.16 अरब डॉलर रहा था।

वित्त वर्ष के पहले आठ माह में आयात 74.84 प्रतिशत के उछाल के साथ 384.34 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 219.82 अरब डॉलर था।

मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल-नवंबर में व्यापार घाटा 164.49 प्रतिशत बढ़कर 120.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 45.66 अरब डॉलर रहा था।

नवंबर में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात सालाना आधार पर 154.22 प्रतिशत बढ़कर 3.95 अरब डॉलर रहा। इंजीनियरिंग सामान का निर्यात 37 प्रतिशत बढ़कर आठ अरब डॉलर रहा।

आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात नवंबर, 2020 के 1.12 अरब डॉलर से बढ़कर समीक्षाधीन महीने में 1.45 अरब डॉलर हो गया, जो 29.83 प्रतिशत की वृद्धि है।

आयात की बात की जाए, तो कोयला, कोक और ब्रिकेट्स का आयात नवंबर में 135.81 प्रतिशत बढ़कर 3.57 अरब डॉलर रहा।

पेट्रोलियम, कच्चे तेल और उत्पादों का आयात भी 132.43 प्रतिशत बढ़कर 14.67 अरब डॉलर हो गया।

वनस्पति तेल का आयात 78.82 प्रतिशत बढ़कर 1.75 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

नवंबर, 2021 के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 20.33 अरब डॉलर था, जो पिछले साल के इसी महीने के 17.39 अरब डॉलर से 16.88 प्रतिशत अधिक है।

सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 11.81 अरब डॉलर रहा। यह नवंबर, 2020 के 9.78 अरब डॉलर की तुलना में 20.71 प्रतिशत की वृद्धि है।

नवंबर में भारत का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं) अनुमानत: 50.36 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 22.80 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

नवंबर में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात 22.26 प्रतिशत बढ़कर 23.68 अरब डॉलर हो गया।

गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात 31.82 डॉलर रहा। यह नवंबर, 2020 के 22.63 अरब डॉलर से 40.64 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\