जरुरी जानकारी | निर्यात जून में 23.52 प्रतिशत बढ़कर 40.13 अरब डॉलर, व्यापार घाटा रिकॉर्ड 26.18 अरब डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश से वस्तुओं का निर्यात इस साल जून में 23.52 प्रतिशत बढ़कर 40.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान व्यापार घाटा रिकॉर्ड 26.18 अरब डॉलर रहा।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई देश से वस्तुओं का निर्यात इस साल जून में 23.52 प्रतिशत बढ़कर 40.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान व्यापार घाटा रिकॉर्ड 26.18 अरब डॉलर रहा।

बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश का निर्यात मई में 20.55 प्रतिशत बढ़ा था।

जून में वस्तुओं का आयात सालाना आधार पर 57.55 प्रतिशत उछलकर 66.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वस्तु व्यापार घाटा जून में 172.72 प्रतिशत बढ़कर 26.18 अरब डॉलर हो गया जो पिछले साल इसी महीने में 9.60 अरब डॉलर रहा था।"

कच्चे तेल का आयात जून में लगभग दोगुना होकर 21.3 अरब डॉलर रहा। कोयला एवं कोक का आयात आलोच्य महीने में दोगुना से अधिक 6.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो जून 2021 में 1.88 अरब डॉलर था।

सोने का आयात भी लगभग 183 प्रतिशत बढ़कर 2.74 अरब डॉलर हो गया।

पिछले साल जून में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण आयात कम रहा था। इसके कारण जून, 2021 में व्यापार घाटा 9.6 अरब डॉलर ही रहा था।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में निर्यात 24.51 प्रतिशत बढ़कर 118.96 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान आयात 49.47 प्रतिशत बढ़कर 189.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

वित्त वर्ष की पहली तिमाही में व्यापार घाटा बढ़कर 70.80 अरब डॉलर हो गया, जो 2021-22 की पहली तिमाही में 31.42 अरब डॉलर था।

निर्यात के मोर्चे पर पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात जून में दोगुना से अधिक होकर 8.65 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात 25 प्रतिशत बढ़कर 3.53 अरब डॉलर रहा।

कपड़ा, चावल, तिलहन, चाय, इंजीनियरिंग, मांस, डेयरी तथा पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात भी पिछले महीने अच्छा रहा।

हालांकि लौह अयस्क, हस्तशिल्प, प्लास्टिक और लिनोलियम, सूती धागा/कपड़ा, हथकरघा उत्पाद, कालीन और काजू के निर्यात में आलोच्य महीने में गिरावट आई।

व्यापार आंकड़ों के बारे में रेटिंग एजेंसी इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि व्यापार घाटा बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में चालू खाते का घाटा बढ़ने का जोखिम है।

हालांकि उन्होंने कहा, ‘‘हम 2022-23 के लिये चालू खाते का घाटा 105 अरब डॉलर रहने या सकल घरेलू उत्पाद के तीन प्रतिशत के अनुमान में मामूली गिरावट आने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

मंत्रालय ने कहा कि जून, 2022 में सेवा निर्यात 24.77 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। यह पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 22.04 प्रतिशत अधिक है।

सेवा आयात आलोच्य महीने में 48.62 प्रतिशत बढ़कर 16.11 अरब डॉलर रहा।

वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-जून तिमाही में निर्यात 26.25 प्रतिशत बढ़कर 70.97 अरब डॉलर रहा। आयात 49.15 प्रतिशत बढ़कर 45.35 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\