जरुरी जानकारी | मई में निर्यात बढ़कर 32.21 अरब डॉलर हुआ, व्यापार घाटा 6.32 अरब डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का निर्यात मई में 67.39 प्रतिशत बढ़कर 32.21 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

नयी दिल्ली, दो जून सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का निर्यात मई में 67.39 प्रतिशत बढ़कर 32.21 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

वाणिज्य मंत्रालय के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान इंजीनियरिंग, दवा, पेट्रोलियम उत्पादों और रसायनों के निर्यात में खासतौर से तेजी देखी गई।

पिछले साल मई में निर्यात 19.24 अरब अमेरिकी डॉलर और मई 2019 में यह 29.85 अरब अमेरिकी डालर था।

बयान के मुताबिक मई 2021 में आयात 68.54 प्रतिशत बढ़कर 38.53 अरब डॉलर हो गया, जो मई 2020 में 22.86 अरब डॉलर और मई 2019 में 46.68 अरब डॉलर था।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत इस तरह मई 2021 में 6.32 अरब अमेरिकी डालर के व्यापार घाटे के साथ एक शुद्ध आयातक है। मई 2020 में व्यापार घाटा 3.62 अरब डॉलर था। व्यापार घाटे में मई 2020 के मुकाबले 74.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई।’’

समीक्षाधीन महीने में तेल आयात बढ़कर 9.45 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि मई 2020 में यह 3.57 अरब अमेरिकी डॉलर था।

इस साल अप्रैल-मई के दौरान निर्यात बढ़कर 62.84 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 29.6 अरब डॉलर और अप्रैल-मई 2019 में 55.88 अरब डॉलर था

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\