जरुरी जानकारी | निर्यात फरवरी में 0.25 प्रतिशत घटकर 27.67 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का निर्यात फरवरी में 0.25 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 27.67 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस दौरान आयात 6.98 प्रतिशत बढ़कर 40.55 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, दो मार्च देश का निर्यात फरवरी में 0.25 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 27.67 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस दौरान आयात 6.98 प्रतिशत बढ़कर 40.55 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि फरवरी में व्यापार घाटा बढ़कर 12.88 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 10.16 अरब डॉलर रहा था।

चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह अप्रैल-फरवरी के दौरान देश का कुल निर्यात 12.32 प्र्रतिशत की गिरावट के साथ 255.92 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में निर्यात 291.87 अरब डॉलर रहा था।

अप्रैल-फरवरी के दौरान आयात भी 23 प्रतिशत घटकर 340.88 अरब डॉलर रह गया।

अकेले फरवरी में तेल आयात 16.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8.99 अरब डॉलर रह गया। वहीं वित्त वर्ष के पहले 11 माह में तेल आयात में 40.18 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 72.08 अरब डॉलर रहा है।

आंकड़ों के अनुसार फरवरी में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 27.13 प्रतिशत, चमड़े का 21.62 प्रतिशत, काजू का 18.6 प्रतिशत, रत्न एवं आभूषण का 11.18 प्रतिशत, इंजीनियरिंग सामान का 2.56 प्रतिशत, चाय का 2.49 प्रतिशत और कॉफी का 0.73 प्रतिशत नीचे आया।

वहीं तेल रहित खल, लौह अयस्क, चावल, मांस, डेयरी और पॉल्ट्री उत्पादों, कालीन, मसालों, दवाओं और रसायन का निर्यात फरवरी में बढ़ा है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी