देश की खबरें | पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद को निर्यात ‘हब’ के रूप में विकसित किया जाएगा : जितिन प्रसाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को कहा कि पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद को निर्यात ‘हब’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुरादाबाद, 25 जून केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को कहा कि पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद को निर्यात ‘हब’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रसाद ने मुरादाबाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में रेलवे, सड़क समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और 'वन स्टॉप सेंटर' के तहत निर्यातकों की प्रशासनिक और तकनीकी जरूरतों को एक ही स्थान पर हल करने की व्यवस्था पर जोर दिया।

पिछले साल की तुलना में इस साल निर्यात कम होने पर चिंता जताते हुए प्रसाद ने कहा कि इसके लिए समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान किया जाएगा।

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के कारण उत्पन्न समस्याओं के बारे में उन्होंने कहा कि इस मामले को आगामी जीएसटी परिषद की बैठक में उठाया जाएगा ताकि इसका स्थायी समाधान निकाला जा सके।

प्रदूषण नियंत्रण और नगर निगम संबंधी समस्याओं के संबंध में केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी अनुज सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि कारोबार बढ़ा है लेकिन कारीगरों की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है जिससे उनकी संख्या लगातार कम होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि निर्यातकों के साथ कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के तहत कारीगर गांव बनाने के संबंध में प्रभावी कदम उठाने के लिए संयुक्त उद्योग आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं।

पीतल और अन्य धातुओं से संबंधित शिल्पकला में मुरादाबाद का विश्व में महत्वपूर्ण स्थान है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार जरूरतमंदों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और वैश्विक स्तर पर कारोबार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निर्यातकों की आय को बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी