जरुरी जानकारी | पांच साल में बंगाल से 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है समुद्री खाद्य उत्पादों का निर्यात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. समुद्री खाद्य उत्पादों के निर्यातक संगठन एसईए ने कहा है कि पश्चिम बंगाल अगले पांच वर्ष में इन उत्पादों का 18,000 करोड़ रुपये से लेकर 20,000 करोड़ रुपये तक का निर्यात कर सकता है।

कोलकाता, 13 अगस्त समुद्री खाद्य उत्पादों के निर्यातक संगठन एसईए ने कहा है कि पश्चिम बंगाल अगले पांच वर्ष में इन उत्पादों का 18,000 करोड़ रुपये से लेकर 20,000 करोड़ रुपये तक का निर्यात कर सकता है।

सीफूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एसईए) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष राजर्षि बनर्जी ने कहा है कि झींगा मछली पालन में 20 एंटीबायोटिक्स दवाओं के इस्तेमाल पर राज्य सरकार के हालिया प्रतिबंध से इस क्षेत्र से राजस्व बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

बनर्जी ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं की मौजूदगी होने पर झींगा निर्यात के लिए हालात प्रतिकूल बन जाते हैं और यह समुद्री खाद्य उत्पादों के निर्यात के लिए नुकसानदायक होता है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने मत्स्यपालन में 20 एंटीबायोटिक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है।’’ इस पाबंदी के अनुपालन पर निगरानी रखने के लिए जिला स्तर पर कार्यबल भी बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल से समुद्री खाद्य उत्पादों का निर्यात बीते आठ साल में छह गुना बढ़कर 8000-9000 करोड़ रुपये हो गया है। अगले पांच साल में यह 18000-20,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। सरकार को इस दिशा में अनुकूल कदम उठाते रहना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Prediction: अहम मुकाबले में इटली को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच 29वें मुकाबले में कैसा रहेगा ईडन गार्डन्स की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Mumbai Shocker: मुंबई के दहिसर में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी निकला पीड़िता का दूर का रिश्तेदार

\