जरुरी जानकारी | वस्तुओं, सेवाओं का निर्यात 2030 तक 1,000-1,000 अरब डॉलर होगा : गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात अच्छी दर से बढ़ रहा है और इनमें से प्रत्येक के 2030 तक बढ़कर 1,000 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह अनुमान जताया।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी भारत का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात अच्छी दर से बढ़ रहा है और इनमें से प्रत्येक के 2030 तक बढ़कर 1,000 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह अनुमान जताया।

देश का वस्तु और सेवा निर्यात 2021-22 में क्रमशः 422 अरब डॉलर और 254 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर था।

गोयल ने कहा, ‘‘मेरे अनुमानों के मुताबिक हम 2030 तक (वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में) तेज वृद्धि करेंगे... अब से सात साल बाद वस्तुओं का निर्यात लगभग 1,000 अरब डॉलर और सेवाओं का निर्यात भी 1,000 अरब डॉलर होगा।''

गोयल ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मेरा अनुमान है कि वस्तुओं का निर्यात 8-9.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा और सेवा निर्यात भी 16-17 फीसदी के बीच बढ़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग की अगुवाई में सेवा क्षेत्र ने न केवल रोजगार के अवसर तैयार किए हैं, बल्कि भारत को अपनी ताकत दिखाने का मौका भी दिया है।

उन्होंने कहा कि हर देश स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की वजह से भारत में निवेश करना चाहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड