जरुरी जानकारी | बीते साल भारत से चीन को 90 प्रमुख उत्पादों का निर्यात बढ़ा : वाणिज्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन को निर्यात की जाने वाली कुल 161 वस्तुओं में से लगभग 90 प्रमुख वस्तुओं का निर्यात पिछले साल बढ़ा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इनमें लौह अयस्क, दूरसंचार उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे आदि शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल चीन को निर्यात की जाने वाली कुल 161 वस्तुओं में से लगभग 90 प्रमुख वस्तुओं का निर्यात पिछले साल बढ़ा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इनमें लौह अयस्क, दूरसंचार उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे आदि शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, भारत से चीन को निर्यात होने वाली कुल वस्तुओं में से इन 90 वस्तुओं की हिस्सेदारी 67.7 प्रतिशत है, जबकि शेष 32.3 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली शेष 71 वस्तुओं का निर्यात घटा है।

भारत का चीन को निर्यात चार स्तरों में पिछले साल 10 करोड़ डॉलर से अधिक बढ़ा है। वे हैं लौह अयस्क (2023 में 216.8 प्रतिशत बढ़कर 3.33 अरब डॉलर), सूती धागा (2023 में 542.6 प्रतिशत बढ़कर 61.11 करोड़ डॉलर), मसाले (2023 में 19.4 प्रतिशत बढ़कर 13.22 करोड़ डॉलर), और प्रसंस्कृत खनिज (2023 में 174.19 प्रतिशत बढ़कर 12.9 करोड़ डालर तक)।

चीन के लिए 15 अन्य उत्पादों का निर्यात 10 से 100 अरब डॉलर तक बढ़ा है।

इन वस्तुओं में समुद्री उत्पाद, लौह एवं इस्पात, दूरसंचार उपकरण, वनस्पति तेल, कृषि रसायन, कागज, पेपर बोर्ड, दवा फॉर्मूलेशन, जैविक, एसी, फ्रिज मशीनरी, पेंट, थोक खनिज और अयस्क और प्रसंस्कृत सब्जियां शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, भारत का चीन को दूरसंचार उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निर्यात 2023 में क्रमशः 46.45 प्रतिशत और 6.75 प्रतिशत बढ़कर 24.75 करोड़ डॉलर और 15.65 करोड़ डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\