विदेश की खबरें | कांगो में ‘एम23’ विद्रोही समूह के नेताओं की बैठक में विस्फोट, कई लोगों के घायल होने की आशंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो और फोटो में बुकावु में बैठक से भागती भीड़ और जमीन पर खून से लथपथ शव दिखाई दे रहे हैं।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो और फोटो में बुकावु में बैठक से भागती भीड़ और जमीन पर खून से लथपथ शव दिखाई दे रहे हैं।
जब विस्फोट हुआ उस समय ‘एम23’ विद्रोही समूह के नेता बुकावु के मध्य भाग में निवासियों के साथ बैठक कर रहे थे।
बैठक में विद्रोही नेताओं में ‘कांगो रिवर एलायंस’ (एएफसी) के नेता कॉर्निले नांगा भी मौजूद थे। एएफसी में एम23 भी शामिल है।
बैठक में मौजूद एक पत्रकार के अनुसार, नांगा समेत सभी नेता मंच से उतर रहे थे, तभी दो विस्फोट हुए।
‘एम23’ विद्रोहियों ने क्षेत्र में प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया है और लगभग 3,000 लोगों की हत्या कर दी है।
संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के अनुसार, विद्रोहियों को पड़ोसी देश रवांडा से लगभग 4,000 सैनिकों का समर्थन प्राप्त है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)