विदेश की खबरें | ढाका में सात मंजिला इमारत में विस्फोट, 16 लोगों की मौत; 100 से अधिक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को सात मंजिला इमारत में हुए विस्फोट में दो महिलाओं सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, सात मार्च बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को सात मंजिला इमारत में हुए विस्फोट में दो महिलाओं सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी।

दमकल सेवा नियंत्रण कक्ष ने कहा कि पुराने ढाका के भीड़भाड़ वाले गुलिस्तान इलाके में शाम करीब 4:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुए विस्फोट के बाद 200 दमकलकर्मियों वाली 11 दमकल इकाइयों को मौके पर भेजा गया।

दमकल सेवा के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, “अब तक 16 शव मिले हैं, लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव अभियान में उनकी तलाश जारी है।”

विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।

स्थानीय दुकानदार सफायेत ​​हुसैन ने ‘द डेली स्टार’ अखबार को बताया, “पहले तो मुझे लगा कि यह भूकंप है। विस्फोट से पूरा सिद्दीक बाजार हिल गया।”

उन्होंने बताया, “मैंने क्षतिग्रस्त इमारत के सामने 20-25 लोगों को सड़क पर पड़े देखा। वे गंभीर रूप से घायल थे और खून बह रहा था। वे मदद के लिए चिल्ला रहे थे। कुछ लोग दहशत में इधर-उधर भार रहे थे।”

‘रैपिड एक्शन बटालियन’ का बम निरोधक दस्ता इमारत का निरीक्षण करने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

डीएमसीएच पुलिस चौकी के निरीक्षक बच्चू मिया ने बताया कि दर्जनों घायल लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड