विदेश की खबरें | रोम में गैस स्टेशन में धमाका, आग बुझाने पहुंचे नौ कर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि विस्फोट की आवाज सुबह करीब आठ बजे सुनी गई। विस्फोट के बाद उठे काले धुएं और आग का गोला दूर से भी दिख रहा था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने बताया कि विस्फोट की आवाज सुबह करीब आठ बजे सुनी गई। विस्फोट के बाद उठे काले धुएं और आग का गोला दूर से भी दिख रहा था।

रोम पुलिस की प्रवक्ता एलिसाबेट्टा एकार्डो ने बताया कि बचाव कार्य के लिए वहां पहुंचे आठ पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

उन्होंने इटली के सरकारी प्रसारक आरएआई को बताया, ‘‘पहले विस्फोट के बाद कुछ और विस्फोट हुए। घायल सभी पुलिसकर्मी झुलस गए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।’’

अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लुका कैरी ने बताया कि विस्फोट में एक अग्निशमनकर्मी भी घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दस टीम को बचाव कार्य के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि वह आसपास के इलाके की तलाशी ले रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कोई घायल तो नहीं है या पास की इमारतों में तो कोई नहीं फंसा है।

गैस स्टेशन पर धमाके के कारण का तत्काल खुलासा नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\