विदेश की खबरें | रोम में गैस स्टेशन पर धमाका, कम से कम 25 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विस्फोट सुबह करीब आठ बजे हुआ और इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। विस्फोट के बाद उठा काला धुआं और आग का गोला दूर से ही दिख रहा था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विस्फोट सुबह करीब आठ बजे हुआ और इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। विस्फोट के बाद उठा काला धुआं और आग का गोला दूर से ही दिख रहा था।

रोम के महापौर रॉबर्टो गुआल्तिएरी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दल गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, उनके पहुंचने के बाद वहां दो विस्फोट हुए।

रोम पुलिस की प्रवक्ता एलिसाबेट्टा एकार्डो ने बताया कि 16 निवासी घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें रोम के कैसिलिनो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि घायलों में नौ पुलिस, दमकल और अन्य एजेंसी के कर्मचारी हैं।

आग पर काबू पाने के लिए पंद्रह अग्निशमन दल घटनास्थल पर मौजूद हैं।

रोम के अभियोजक धमाकों का कारण जानने के लिए जांच कर रहे हैं।

पहले धमाके के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस स्टेशन के पास स्थित एक खेल केंद्र को तुरंत खाली करा लिया तथा कई बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि वह आसपास के इलाके की तलाशी ले रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कोई घायल तो नहीं है या पास की इमारतों में तो कोई नहीं फंसा है।

स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि धमाका इतना जोरदार और भयावह था कि लगा कि भूकंप आ गया है।

कैथोलिक ईसाई धर्म के शीर्ष नेता पोप लियो 14वें ने कहा कि वह विस्फोट से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि वह घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें