विदेश की खबरें | रोम में गैस स्टेशन पर धमाका, कम से कम 20 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि विस्फोट की आवाज सुबह करीब आठ बजे सुनी गई। विस्फोट के बाद उठा काला धुआं और आग का गोला दूर से भी दिख रहा था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने बताया कि विस्फोट की आवाज सुबह करीब आठ बजे सुनी गई। विस्फोट के बाद उठा काला धुआं और आग का गोला दूर से भी दिख रहा था।

रोम के महापौर रॉबर्टो गुआल्तिएरी ने बताया कि इस घटना में करीब 20 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दल गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, उनके पहुंचने के बाद वहां पर दो विस्फोट हुए।

रोम पुलिस की प्रवक्ता एलिसाबेट्टा एकार्डो ने बताया कि बचाव कार्य के लिए वहां पहुंचे आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने इटली के सरकारी प्रसारक ‘आरएआई’ को बताया, ‘‘पहले विस्फोट के बाद कुछ और विस्फोट हुए। घायल सभी पुलिसकर्मी झुलस गए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।’’

अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लुका कैरी ने बताया कि विस्फोट में एक अग्निशमनकर्मी भी घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर 10 टीम को बचाव कार्य के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि वह आसपास के इलाके की तलाशी ले रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कोई घायल तो नहीं है या पास की इमारतों में तो कोई नहीं फंसा है।

रोम के अभियोजक धमाकों का कारण जानने के लिए जांच कर रहे हैं।

पहले धमाके के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस स्टेशन के पास स्थित एक खेल केंद्र को तुरंत खाली करा लिया तथा कई बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि धमाका इतना जोरदार और भयावह था कि लगा कि भूकंप आ गया है।

कैथोलिक ईसाई धर्म के शीर्ष नेता पोप लियो 14वें ने कहा कि वह विस्फोट से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि वह घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी