विदेश की खबरें | ईरान में रेवोल्यूशनरी गार्ड के परिसर में विस्फोट, दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, खबर में विस्फोट से हुए नुकसान के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हालांकि, खबर में विस्फोट से हुए नुकसान के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि उत्तरी सेमनान प्रांत के दमघन शहर के बाहरी इलाके में स्थित रेवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकाने पर यह विस्फोट ‘गोला-बारूद ले जाते समय’ हुआ।

आईआरएनए ने विस्फोट के कारण के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी। उसने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि विस्फोट में सैन्य ठिकाने के दो कर्मचारी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।

पूरे पश्चिम एशिया में सैन्य गतिविधियों को अंजाम देने वाले और लेबनान में हिज्बुल्ला और फलस्तीन में हमास जैसे संगठनों को समर्थन देने वाले रेवोल्यूशनरी गार्ड को अतीत में भी कई बार निशाना बनाया जा चुका है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ा है।

फरवरी में उपग्रह से प्राप्त चित्रों के आधार पर ईरान ने दावा किया था कि इज़राइली ड्रोन के हमले में उसकी एक सैन्य कार्यशाला को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया था कि इस कार्यशाला में किन चीजों का निर्माण होता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\