देश की खबरें | सुरंग निर्माण में विशेषज्ञ के. कुनहंबू मृत पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरंग अथवा क्षैतिज सुरंग कुओं के निर्माण में विशेषज्ञ के. कुनहंबू ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

कासरगोड (केरल),20 जनवरी सुरंग अथवा क्षैतिज सुरंग कुओं के निर्माण में विशेषज्ञ के. कुनहंबू ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। क्षैतिज सुरंग कुंए पानी की कमी वाले इलाकों में बनाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि कुनहंबू (72) अपने आवास में 18 जनवरी को लटके पाए गए थे।पुलिस ने कहा, ‘‘ हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार,यह आत्महत्या का मामला है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।’’

उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।

पुलिस ने बताया कि कुनहंबू को क्षैतिज सुरंग कुंए बनाने में महारत हासिल थी,जिसमें भूजल निकालने के लिए पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का इस्तेमाल होता है।

मंजेश्वरम स्थित गोविंदा पाई मेमोरियल गवर्नमेंट कॉलेज में भूगोल के सहायक प्रोफेसर वी गोविंदनकुट्टी ने कहा कि उन्होंने उत्तरी कासरगोड और कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से में लगभग एक हजार सुरंगों का निर्माण किया था।

गोविंदनकुट्टी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ वह सुरंग निर्माण क्षेत्र में तब से काम कर रहे थे जब वह 14 वर्ष के थे। वे उन लोगों में थे जिन्हें सुरंग बनाने के काम में महारत हासिल थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\