देश की खबरें | चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत में तेजी लाएं : आतिशी ने अधिकारियों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक निर्माण विभाग की मंत्री आतिशी ने शनिवार को दक्षिण दिल्ली में स्थित चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का जायजा लिया और मरम्मत कार्य की गति दोगुनी करते हुए इसे एक महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, 18 मार्च लोक निर्माण विभाग की मंत्री आतिशी ने शनिवार को दक्षिण दिल्ली में स्थित चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का जायजा लिया और मरम्मत कार्य की गति दोगुनी करते हुए इसे एक महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

अपने दौरे पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह के अनुरुप फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से की मरम्मत के दौरान दो में से एक लेन वाहनों के लिए खुली रहेगी।

आतिशी ने कहा, ‘‘दिल्ली वालों को यातायात जाम से बचाना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्राथमिकता है और वह व्यक्तिगत रूप से मरम्मत कार्यों पर नजर रख रहे हैं। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से होकर गुजरने वाले यात्रियों को यातायात जाम में ना फंसना पड़े, इसके लिए पीडब्ल्यूडी युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि काम दोगुनी गति से हो रहा है और फ्लाईओवर के पहले हिस्से की मरम्मत का काम 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा।

दिल्ली सरकार का पीडब्ल्यूडी विभाग फ्लाईओवर की मरम्मत का काम कर रहा है और इस वजह से जगह-जगह जाम की शिकायतें आ रही हैं।

आतिशी ने दिल्ली पुलिस को यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाने को कहा है।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी को वास्तव में मरम्मत का काम करीब 50 दिनों में पूरा करना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\