जरुरी जानकारी | कार्यकारियों को उम्मीद, महामारी के बाद भी बड़ी संख्या में कर्मचारी दफ्तर से दूर रहकर करेंगे काम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के शीर्ष कार्यकारियों (सीएक्सओ) का मानना है कि महामारी के बाद भी उनके कर्मचारियों का एक बड़ा प्रतिशत कार्यालय से दूर रहकर (रिमोट) काम करेगा। यानी महामारी के बाद भी बड़ी संख्या में कर्मचारी घर से या अपनी सुविधा के किसी अन्य स्थान से काम करेंगे। डेलॉयट की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी देश के शीर्ष कार्यकारियों (सीएक्सओ) का मानना है कि महामारी के बाद भी उनके कर्मचारियों का एक बड़ा प्रतिशत कार्यालय से दूर रहकर (रिमोट) काम करेगा। यानी महामारी के बाद भी बड़ी संख्या में कर्मचारी घर से या अपनी सुविधा के किसी अन्य स्थान से काम करेंगे। डेलॉयट की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियों ने पहले ही रिमोट से काम या लचीले कार्य के घंटों के लिए प्रौद्योगिकी में निवेश किया है।

डेलॉयट ने कहा, ‘‘भारत के शीर्ष कार्यकारियों का मानना है कि महामारी और लॉकडाउन समाप्त होने के बाद उनके कर्मचारियों का कुछ अधिक प्रतिशत दूर से ही काम करेगा। वैश्विक कार्यकारियों की तुलना में ऐसा मानने वाले भारतीय कार्यकारियों की संख्या अधिक है।’’

डेलॉयट की ग्लोबल रिजिल्यंस रिपोर्ट-2021 में कहा गया है कि 2020 की वजह से कर्मचारियों के कामकाज के तरीके में जो बदलाव आया है, वह टिकाऊ है।’’

सर्वे में शामिल 70 प्रतिशत भारतीय कार्यकारियों ने कहा कि 2020 उनके लिए बिरला घटनाक्रम नहीं है और उनका मानना है कि आगे चलकर उन्हें कभी-कभी या नियमित आधार पर इस तरह कर बदलाव देखना होगा। वैश्विक स्तर पर ऐसा मानने वाले कार्यकारियों की संख्या 62 प्रतिशत है।

डेलॉयट टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी के भागीदार जॉयदीप दत्ता ने कहा कि 2020 के साल ने भारत और शेष दुनिया के संगठनों को बदलाव वाले माहौल के बीच रचनात्मक तरीके से सोचने को मजबूर किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी