खेल की खबरें | दूसरे टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले मैच में औसत प्रदर्शन करने वाले भारत के युवा गेंदबाज आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 मैच में अपनी गलतियों से सबक लेकर बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे ।

तिरूवनंतपुरम, 25 नवंबर पहले मैच में औसत प्रदर्शन करने वाले भारत के युवा गेंदबाज आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 मैच में अपनी गलतियों से सबक लेकर बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे ।

भारत ने विशाखापत्तनम में पहला मैच दो विकेट से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1 . 0 से बढत बना ली थी । तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को छोड़कर हालांकि बाकी भारतीय गेंदबाज आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सके ।

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच और हालात बहुत अलग नहीं होंगे लिहाजा भारतीय गेंदबाजों को एक इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा ।

पहले मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रमश: 10 . 25 और 12 .50 की औसत से रन दिये जबकि स्पिनर रवि बिश्नोई ने 13 .50 प्रति ओवर की औसत से रन दे डाले ।

टी20 प्रारूप में गेंदबाजों के लिये बहुत कुछ नहीं होता लेकिन इन तीनों की गेंदबाजी में विविधता का अभाव दिखा। भारत को श्रृंखला में बढत बनानी है तो इन तीनों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।

यह असंभव भी नहीं है क्योंकि मुकेश ने विविधता के साथ ऐसा कर दिखाया है । दूसरे गेंदबाजों को भी उनके नक्शेकदम पर चलना होगा । लंबे समय बाद शीर्ष स्तर पर खेलने का कारण दिया जा सकता है लेकिन आजकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कार्यक्रम ऐसा है कि खिलाड़ी को सदैव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहना होता है ।

बिश्नोई को समझना होगा कि वह सिर्फ गुगली पर निर्भर नहीं रह सकते क्योंकि बल्लेबाज उन्हें भांप लेते हैं । उन्हें इसमें बदलाव करना होगा । हाल ही में वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे प्रसिद्ध ने नेट पर शीर्ष खिलाड़ियों को देखा है लेकिन उनकी गेंदबाजी में कुछ नयापन नजर नहीं आया ।

बल्लेबाजी में कप्तान सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया । भारत को उनसे लगातार ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी । पहले मैच में रन आउट हुए रूतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा भी अच्छी पारियां खेलना चाहेंगे ।

दूसरी ओर आस्ट्रेलिया के लिये जोश इंगलिस ने शतक जमाकर टी20 विश्व कप के लिये तैयारी पुख्ता की । स्टीव स्मिथ को पारी की शुरूआत के लिये भेजने का फैसला सटीक नहीं रहा । उन्होंने 41 गेंद में 52 रन जरूर बनाये लेकिन उनकी पारी सहज नहीं रही ।

गेंदबाजों में जेसन बेहरेनडोर्फ को छोड़कर कोई प्रभावी नहीं रहा । ऐसे में लेग स्पिनर एडम जम्पा को तनवीर संघा की जगह उतारा जा सकता है ।

टीमें :

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), इशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम ज़म्पा।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू