जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान भारत, बांग्लादेश के बीच तीन सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले सप्ताह निर्धारित ढाका दौरे के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच तीन सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। मोदी बांग्लादेश की आजादी की स्वर्ण जयंती

ढाका, 16 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले सप्ताह निर्धारित ढाका दौरे के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच तीन सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। मोदी बांग्लादेश की आजादी की स्वर्ण जयंती

तथा देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती के अवसर पर यहां आने वाले हैं।

विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने 17 मार्च से आरंभ होने जा रहे दस दिवसीय समारोह से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘बांग्लादेश के लिए यह ऐतिहासिक कार्यक्रम है क्योंकि दस दिन के भीतर पहले कभी पांच राष्ट्राध्यक्ष और शासन प्रमुख (बगैर किसी सम्मेलन के) यहां नहीं आए।’’

उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा नेपाल, श्रीलंका, भूटान और मालदीव के राष्ट्राध्यक्ष एवं शासन प्रमुख इस समारोह में शिरकत करने वाले हैं।

इस दौरे में मोदी प्रधानमंत्री शेख हसीना से वार्ता करेंगे तथा ढाका के आसपास तीन स्थानों पर जाएंगे।

मोमेन ने कहा कि दोनों देशों के बीच तीन समझौतों पर सहमति बन सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘समझौतों पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी प्रत्येक एमओयू पर काम कर रहे हैं, एक या दो दिन में इनको अंतिम रूप दे दिये जाने की संभावना है।’’

ढाका यात्रा के दौरान मोदी की तुंगीपारा स्षित गांव में बंगबंधु पवित्रस्थल की भी यात्रा कर सकते हैं। वह ढाका के बाहरी क्षेत्र में दो हिन्दु मंदिरों में भी जा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी