दूसरी तिमाही से आर्थिक वृद्धि दर में तेजी की पूरी उम्मीद: नीति उपाध्यक्ष

उन्होंने यह भी उम्मीद जतायी कि सरकार आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये वित्तीय उपायों की घोषणा करेगी। कोरोना वायरस संकट के कारण फिलहाल आर्थिक वृद्धि के काफी नीचे आने की आशंका है।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर में मजबूत सुधार देखने को मिलेगा।

उन्होंने यह भी उम्मीद जतायी कि सरकार आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये वित्तीय उपायों की घोषणा करेगी। कोरोना वायरस संकट के कारण फिलहाल आर्थिक वृद्धि के काफी नीचे आने की आशंका है।

टेलीविजन चैनल सीएनबीसी-टीवी 18 से बातचीत में कुमार ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से अप्रैल महीना पूरी तरीके से ठंडा रहेगा। हालांकि कृषि के मामले में अभी चीजें बची हुई हैं और हमने वहां सबकुछ नहीं गंवाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही में एक बार आर्थिक गतिविधियां शुरू होती हैं, मुझे लगता है कि आप 2020-21 की अगली तीन तिमाहियों में मजबूत सुधार देखेंगे। मुझे भरोसा है कि इसके समर्थन के लिये सरकार राजकोषीय प्रोत्साहन जारी करेगी।’’

कुमार ने कहा, ‘‘सरकार और रिजर्व बैंक के अंदर यह बिल्कुल साफ है कि हमें अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये क्या करना है....।’’

उन्होंने कहा कि वह इस बात से आश्वस्त हैं कि राजकोषीय नीति पैकेज के साथ भारत की आर्थिक गतिविधियों में 2020-21 की दूसरी तिमाही से मजबूत सुधार देखने को मिलेगा।

दूसरा वित्तीय पैकेज आने में देरी के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि देश में काफी विविधता है और समूचे देश के लिये कुछ लाना है। इसको देखते हुए दिशानिर्देश तैयार करने में समय लगता है।

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा हमारे पास असीमित संसाधन नहीं है...इसीलिए हमें देखना है कि सीमित संसाधन से हम क्या बेहतर कर सकते हैं....इस पर सक्रियता के साथ विचार किया जा रहा है।’’

सरकार ने पिछले महीने 1.70 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। इसमें गरीबों और जरूरतमंदों को अगले तीन महीने तक मुफ्त अनाज और रसोई गैस, महिला और गरीब वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सहायता, मनरेगा मजदूरों को अधिक मजदूरी और कर्मचारियों के लिये नकदी बढ़ाने के उपाय शामिल थे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने मंगलवार को भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2020 में 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी