जरुरी जानकारी | एक्जो नोबेल सौदे के लिए प्रवर्तक पूंजी, ऋण के जरिये वित्तपोषण करेगी जेएसडब्ल्यू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू पेंट्स प्रवर्तक पूंजी, ऋण और पीई कोषों के जरिये 13,000 करोड़ रुपये के एक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड (एएनआईएल) सौदे का वित्तपोषण करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, एक जुलाई जेएसडब्ल्यू पेंट्स प्रवर्तक पूंजी, ऋण और पीई कोषों के जरिये 13,000 करोड़ रुपये के एक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड (एएनआईएल) सौदे का वित्तपोषण करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जेएसडब्ल्यू पेंट्स को उम्मीद है कि सौदा पूरा होने के बाद अस्तित्व में आई संयुक्त इकाई को सजावटी पेंट खंड में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनने में मदद मिलेगी। उसे अगले तीन साल में लगभग 7,500 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

इस बीच, एक्जो नोबेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ग्रेग पॉक्स-गिलौम ने कहा कि कंपनी भारत से बाहर नहीं जा रही है और वह पाउडर कोटिंग्स कारोबार का पूर्ण स्वामित्व बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी 4.5 प्रतिशत रॉयल्टी और लाइसेंसिंग समझौते के साथ सभी कोटिंग खंड में जेएसडब्ल्यू की प्रौद्योगिकी भागीदार बनी रहेगी।

सौदे के वित्तपोषण के बारे में पूछने पर जिंदल ने कहा कि 7,000 करोड़ रुपये आंतरिक स्रोतों से आएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘परिवार द्वारा इक्विटी के लिए निवेश किया जा रहा है, और निजी इक्विटी भी आ रही है। इसलिए, ऋण के साथ ही प्रवर्तकों के निवेश के बीच परिवार द्वारा लगभग 7,000 करोड़ रुपये डाले जा रहे हैं, और बाकी निजी इक्विटी से आने वाला है।’’

सौदे के तहत एक्जो नोबेल के प्रवर्तकों की हिस्सेदारी खरीदने के लिए 8,986 करोड़ रुपये और खुली पेशकश के लिए 3,929.06 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।

जेएसडब्ल्यू पेंट्स एक गैर-सूचीबद्ध इकाई है, जिसमें 85 प्रतिशत शेयर पारिवारिक न्यास के पास हैं और शेष शेयर प्रमुख फर्म जेएसडब्ल्यू स्टील के पास हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी