देश की खबरें | लोकसभा चुनाव में डाक मत पत्र को छोड़ कर 65.79 प्रतिशत मतदान हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में 65.79 प्रतिशत मतदान हुआ लेकिन अंतिम आंकड़ों में बदलाव हो सकता है क्योंकि इसमें डाक मतपत्र शामिल नहीं हैं।

नयी दिल्ली, छह जून निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में 65.79 प्रतिशत मतदान हुआ लेकिन अंतिम आंकड़ों में बदलाव हो सकता है क्योंकि इसमें डाक मतपत्र शामिल नहीं हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि इस लोकसभा चुनाव में कुल 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

साल 2019 के संसदीय चुनावों में 67.40 प्रतिशत मतदान हुआ था।

साल 2019 में भारत में 91.20 करोड़ मतदाता थे और इनमें से 61.5 करोड़ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 2024 के चुनावों में, मतदाताओं की संख्या बढ़कर 96.88 करोड़ हो गई।

आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘आम चुनाव, 2024 में मतदान केंद्रों पर कुल मिलाकर 65.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।’’ मतदान केंद्र पर मतदान का मतलब है इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से किया गया मतदान।

आयोग ने कहा कि डाक मतों की संख्या और सकल मतदान प्रतिशत वाली विस्तृत सांख्यिकीय रिपोर्ट राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त ब्योरे को अंतिम रूप देने के बाद मानक प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर